Percentage Kaise Nikale | परसेंटेज कैसे निकालते है?

Percentage Kaise Nikale:- हेलो! नमस्कार दोस्तों, आपका बहुत-बहुत स्वागत है हमारे इस नए आर्टिकल – Percentage Kaise Nikale , परसेंटेज कैसे निकालें हिंदी में। आज हम आपको परसेंटेज के बारे में बताएंगे। दोस्तों आज का टॉपिक बहुत ही सेंसिटिव होने जा रहा है। आमतौर पर percentage (प्रतिशत) निकालने के बहुत सारे तरीके लोगों को मालूम होते हैं। इनमें से कुछ तरीके (methods) ऐसे भी है जो बेहद आसान होने के साथ-साथ पूरी तरह से उपयोगी भी होते हैं। Percentage, मैथ में प्रयोग होने वाली एक बहुत ही उपयोगी गणना है। इसके लिए आपको basic मैथ की थोड़ी सी जानकारी होनी जरूरी है।

हमारा आज का आर्टिकल बहुत ही खास होने जा रहा है। आपको परसेंटेज (प्रतिशत) से संबंधित नई-नई जानकारियां प्राप्त होगी। इनमें से कुछ बातें आपको पता भी होंगी और कुछ बातें आपके लिए बिल्कुल ही नई जैसी होंगी। दोस्तों परसेंटेज निकालने के लिए आपको थोड़ा mathematics (गणित) का ज्ञान होना चाहिए। क्यूंकि बिना गणित के ज्ञान के आपके लिए ये काम थोड़ा सा मुश्किल भरा हो सकता है। अगर आपको basic math का थोड़ा सा भी ज्ञान है तो फिर Percentage Kaise Nikale इस बात को लेकर आप बिल्कुल भी चिंता मत कीजिए। हमारा आर्टिकल अंत तक पढ़ते-पढ़ते, आपको इस बात का पूरा ज्ञान हो जाएगा। तो बिना किसी देर के आइए शुरू करते हैं आज का आर्टिकल।

परसेंटेज या प्रतिशत किसे कहते हैं – (What is called percentage)

परसेंटेज (प्रतिशत) शब्द का अर्थ अपने आप में ही एक व्यापक (huge) रूप है। किसी भी संख्या को 0 से 100 के बीच एक दी गई संख्या के सापेक्ष तुलना करने पर जो मान आता है, उसे ही परसेंटेज कहते हैं। अर्थात वह संख्या दी गई संख्या की अपेक्षा कितनी ज्यादा या कितनी कम है यह परसेंटेज से पता लगता है।

हम यह भी कह सकते हैं कि परसेंटेज एक प्रकार का अनुपात (ratio) होता है। इसे % से व्यक्त करते हैं। गणित में प्रयोग होने वाले परसेंटेज का अर्थ बहुत ही महत्व रखता है। प्रतिशत का प्रयोग गणित के अलावा भी विभिन्न विषयों में किया जाता है लेकिन इसे निकालने का तरीका सबके लिए समान ही रहता है। Percentage Kaise Nikale आर्टिकल के अंत तक आपको पूरी तरीके से समझ में आ जाएगा।

प्रतिशत (percentage) निकालने के कुछ तरीके – Some methods to find percentages

परसेंटेज निकालने के बहुत सारे तरीके होते हैं लेकिन हम आपको आजकल बहुत ही सरल तरीके बताएंगे इनसे आपका काम आसान हो जाएगा और आप को परसेंटेज (प्रतिशत) निकालना भी आ जाएगा। और उसके बाद Percentage Kaise Nikale यह आपको इंटरनेट पर सर्च करना नहीं पड़ेगा बस आप हमारे आर्टिकल -Percentage Kaise Nikale को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ना है।

तरीका – (1)  परीक्षा में प्राप्त अंकों का परसेंटेज (percentage) निकालने का तरीका – (method to find percentage of exam marks)

उदाहरण के तौर पर मान लीजिए आपके मित्र राम के किसी परीक्षा में 600 में से 400 अंक प्राप्त हुए हैं। अगर आप उसके अंकों का परसेंटेज निकालना चाहते हैं तो आपको बस नीचे दिए गए फार्मूले को प्रयोग करना है। इस फार्मूले का प्रयोग करके आप किसी भी तरह के नंबर का परसेंटेज (प्रतिशत ) निकाल सकते हैं।

Percentage Kaise Nikale

Formula : प्रतिशत % = (प्राप्तांक  ÷  कुल अंक) × 100

ऊपर दिए गए उदाहरण के अनुसार अपने मित्र राम का प्राप्तांक 400 तथा कुल अंक 600 है। इन मानों को फार्मूले में रखने पर –

प्रतिशत %  =  (400 ÷ 600)  × 100

= 66.66%

अतः इस प्रकार हम कह सकते हैं कि आपके मित्र राम को 66.66% परसेंट अंक प्राप्त हुए हैं।

उम्मीद है दोस्तों आपको यह तरीका एकदम पसंद आया होगा। और उदाहरण देखकर आप समझ गए होंगे कि परसेंटेज कैसे निकालें।

दोस्तों हम परसेंटेज (प्रतिशत) देखकर हम यह भी बता सकते हैं कि कुल कितने अंक हमें प्राप्त हुए हैं। इसके लिए आपको बस ऊपर दिए गए फार्मूले में अंको को ठीक तरीके से रखना है। और फिर वहां से उस गणितीय भाग को हल कर लेना है।

उदाहरण के तौर पर यदि राम को 74% प्राप्तांक हुए तो हमें ज्ञात करना है कि उसके 600 में से कुल कितने अंक आए हैं –

Formula :  प्रतिशत %  =  (प्राप्तांक  ÷  कुल अंक) × 100

74% = (प्राप्तांक  ÷  600)  ×  100

अतः प्राप्तांक  =  444  अंक

अतः राम को 600 में से कुल 444 अंक प्राप्त हुए हैं।

उम्मीद है दोस्तों आपको ऊपर दिए गए उदाहरण का हल अच्छे से समझ में आया होगा और आप परसेंटेज (प्रतिशत) देख कर प्राप्तांक निकालना सीख गए होंगे।

तरीका – (2) किसी व्यापार में हुए मुनाफे के लिए परसेंटेज निकालना – (method to find percentage for any number)

ऊपर बताए गए उदाहरण के अनुसार, आप प्राप्त अंकों का परसेंटेज निकालना सीख ही गए होंगे। यदि बात की जाए किसी व्यापार में हुए मुनाफे के लिए Percentage Kaise Nikale तो यह बिल्कुल भी कठिन नहीं है। और ऊपर वाले फॉर्मूला से ही यह भी ज्ञात हो जाएगा।

उदाहरण के तौर पर यदि आपको किसी व्यापार में हजार रुपए लगाकर 1500 रुपए का मुनाफा हो जाता है। यहां पर आपको ₹500 का मुनाफा होता है। तो उस व्यापार में होने वाले मुनाफे का परसेंटेज कुछ इस प्रकार निकलेगा –

प्रतिशत %  =  (मुनाफा  ÷  लागत)  ×  100

= (500 ÷ 1000) × 100

= 50%

अतः इस व्यापार में आपको पचास परसेंट का मुनाफा हुआ है।

आपको जिस भी संख्या का परसेंटेज निकालना हो तो उस संख्या को हम उस संख्या से भाग देकर 100 से गुणा कर देते हैं सापेक्ष में प्रतिशत (percentage) निकालना होता है

दोस्तों उम्मीद हैं आप हमारा आज का आर्टिकल – Percentage Kaise Nikale बहुत अच्छे से समझ रहे होंगे

English sikhne ka tarika app | अंग्रेजी बोलना और लिखना सीखें ऐप ?

तरीका – (3) खरीदारी करते समय मिलने वाला डिस्काउंट पता करना – (method to find discount percentage on shopping)

उदाहरण के लिए आप मान लीजिए किसी कपड़े की खरीदारी पर आपको 20% का डिस्काउंट मिल रहा है और उस कपड़े की वास्तविक कीमत हजार रुपए है अतः इसका मतलब यह है कि आपको प्रति ₹100 पर ₹20 की छूट मिलेगी। अतः आपको कुल छूट कितनी मिलेगी, आप फॉर्मूले से ज्ञात कर सकते हैं-

छूट = ( वास्तविक कीमत ÷ 100 ) × 20

= (1000÷ 100) × 20

= 200रू

कुल देय कीमत = 1000-200 = 800 रू

अतः आपको हजार रूपए पर कुल ₹200 की छूट मिलेगी मतलब आपको उस कपड़े की कीमत सिर्फ ₹800 देनी होगी।

इस तरह से आप किसी भी सामान पर उपलब्ध डिस्काउंट के बारे में पता कर सकते हैं और यह बिल्कुल ही आसान है।

कुछ सामान्य जगह जहां पर परसेंटेज का प्रयोग होता है   (some common sites where Percentage is used)

आमतौर पर परसेंटेज (प्रतिशत) का प्रयोग हर जगह mainly (मुख्यता) होता ही है। ऐसे ही कुछ खास जगह हम आपको बताने जा रहे हैं Percentage Kaise Nikale और कहाँ पर इसका इस्तेमाल होता है, जहां पर परसेंटेज या प्रतिशत की बहुत ज्यादा अहम भूमिका है। दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आ रहा होगा और Percentage Kaise Nikale ये भी आप सीख रहे होंगे।

  • बाजार से कुछ सामान की खरीदारी करते वक्त उन पर मिलने वाले डिस्काउंट में प्रतिशत का बहुत उपयोग किया जाता है। आपने देखा भी होगा कि कभी-कभी दुकान वाला हमें कुछ परसेंट डिस्काउंट (छूट) देता है। उस डिस्काउंट को निकालने के लिए परसेंटेज का ही प्रयोग किया जाता है।
  • किसी परीक्षा में प्राप्त अंकों का प्रतिशत निकालना। या परीक्षा में कितने विद्यार्थियों ने प्रतिवाद लिया है इससे संबंधित परसेंटेज निकालना।
  • किसी प्राइवेट या सरकारी कंपनी में काम करने वाले लोगों को कमीशन दिया जाता है। तो उसे भी परसेंटेज के रूप में प्रयोग किया जाता है। परसेंटेज के आधार पर ही उन्हें कमीशन का हिस्सा दिया जाता है।
  • किसी व्यापार में हुए लाभ या हानि को ज्ञात करने के लिए परसेंटेज का प्रयोग अपने आप में एक बहुत महत्पूर्ण भूमिका रखता है।
  • बैंक से मिलने वाले लोन का हिसाब-किताब परसेंटेज के रूप में ही रखा जाता है। यहां पर प्रतिशत अपने आप में बहुत ही अहम रोल निभाता है। इतना सब कुछ ध्यान पूर्वक पढ़ने के बाद आशा करते है आपका सवाल –  Percentage Kaise Nikale पूरी तरह से हल हो गया होगा

गोविन्द आर्या

Hello friends my name is Govind Arya and I am a student of polytechnic (Information Technology) and I am very fond of writing so I give Hindi content for someone's website. And give information about internet and government scheme.
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *