English sikhne ka tarika app | अंग्रेजी बोलना और लिखना सीखें ऐप ?

English sikhne ka tarika app:- दोस्तों आज के समय में हम सभी जानते हैं कि हमें अंग्रेजी  बोलना और लिखना कितना जरूरी हो गया है। जिस प्रकार खाना खाना जितनी जरूरी होता है उसी प्रकार आजकल अंग्रेजी बोलना व लिखना भी उतना ही जरूरी हो गया है। वैसे अगर हम देखे तो यह इतना जरूरी तो नहीं है लेकिन किसी आवश्यकता से कम भी नहीं है। आज के मॉडर्न युग में जब हम किसी भी प्रकार की परीक्षा देते हैं तो हमें उस परीक्षा की तैयारी अंग्रेजी में ही करनी होती है।

इसी प्रकार जब हम किसी भी इंटरव्यू में बैठते हैं तो अधिकतर हमसे सवाल भी अंग्रेजी में ही पूछे जाते हैं और हमें उन्हे जबाब भी अंग्रेजी में ही देना होता है। इसीलिए दोस्तों हम English sikhne ka tarika app के बारे में जानेगे कि कैसे हम अंग्रेजी लिख और बोल सकते है।

आज स्कूल हो या कोई दफ्तर या कोई पब्लिक मीटिंग हो हर जगह हमें अंग्रेजी बोलना और लिखना जरुरी हो गया है जो लोग अंग्रेजी नहीं बोल पाते हैं उन्हें यह समझ लिया जाता है कि इन्हें कुछ नहीं आता है चाहे उस व्यक्ति के पास कितनी भी डिग्री हो। ऐसा हमारे समाज मे समझा जाता है। लेकिन सभी लोगों कि सोच एक जैसी नहीं होती है। आजकल अंग्रेजी बोलने वाले को ही पढ़ा लिखा समझा जाता है और जो लोग अंग्रेजी नही बोल पाते है। उन लोगो को कम पड़ा लिखा समझा जाता है

अंग्रेजी बोलना और लिखना सीखें – TOP 8 APP LEARN TO SPEAK AND WRITE ENGLISH

अगर दोस्तों आप अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो आप सही प्लेटफार्म पर आए हैं। आज हम सभी English sikhne ka tarika app के बारे मे जानेंगे। हम आज आपको बताएंगे कि आप किसी app के दवारा कैसे अंग्रेजी बोल व लिख सकते है? अगर आप इन ऐप के माध्यम से अंग्रेजी बोलने व लिखने का प्रयास रोज करते हैं तो आपको कुछ ही दिनों के अंदर ही अंग्रेजी बोलना व लिखना सीख जाएंगे।

यह app उन लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं जो इनको लगातार इंका इस्तेमाल करते है। इन ऐप के माध्यम से हम एक दूसरे से अंग्रेजी मे बात कर सकते हैं और हम इन सभी apps पर अभ्यास भी कर पाएंगे। तो दोस्तों हम आपको नीचे बताएंगे कि आप किसी भी ऐप के माध्यम से किस प्रकार अंग्रेजी को बोल व लिख सकते है। दोस्तों मैं आपको नीचे कुछ ऐप के नाम और उनके बारे में बताने जा रहा हूं कि वह किस प्रकार हमें अंग्रेजी बोलना और लिखना सीखें में मदद करते हैं जिनके नाम निम्न प्रकार हैं-

  • Hello English App
  • Duolingo App
  • Hello Talk App
  • Busuu App
  • Sentence Master
  • Learn English Grammar App
  • Babbel App
  • Hello Pal App

1- Hello English App

यह भी एक English sikhne ka tarika app है, हैलो इंग्लिश CultureAlley के द्वारा दिया गया नंबर 1 रैंक वाला मुफ्त शैक्षिक ऐप है, और अंग्रेजी सीखने के लिए सबसे श्रेष्ठ और मुफ्त ऐप है। Google की संपादक की पसंद 2018, 2017 से सम्मानित, IAMAI द्वारा भारत का 2017 का सबसे अच्छा मोबाइल ऐप, 2016 के लिए Google का सर्वश्रेष्ठ ऐप। अगर आप हिंदी से अंग्रेजी  सीखना चाहते हैं। तो आप हेलो अंग्रेजी ऐप जरूर डाउनलोड करें।

यह ऐप एजुकेशनल ऐप में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किए जाने वाला ऐप है। इस ऐप के माध्यम से बहुत ही आसानी से अंग्रेजी  को सीख सकते हैं इसमें आपको अलग-अलग lesson दिए जाते हैं हर lesson आपकी की अंग्रेजी को अच्छा बनाता है और आपकी ग्रामर भी चेक की जाती है। हेलो अंग्रेजी ऐप में अगर आप हिंदी के अलावा किसी दूसरी स्थानीय भाषा से अंग्रेजी  सीखना चाहते हैं तो उसके उसके लिए भी एक अच्छा विकल्प दिया गया है।

हल्लो ऐप में 20 भाषाएं दी गयी हैं जिनको हम अपनी भाषा के अनुसार चुन सकते हैं। इन 20 में से हम किसी भी एक भाषा को चुनकर अंग्रेजी को सीख सकते हैं। इस ऐप को हम गूगल प्ले स्टोर के साथ साथ एपल स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

विशेषताएं:-

  • 475 इंटरएक्टिव पाठ: संवादी अंग्रेजी, व्याकरण विषयों, शब्दावली और अधिक के साथ 100% मुफ्त इंटरैक्टिव पाठ। सभी पाठ ऑफ़लाइन भी काम करते हैं।
  • बातचीत गेम्स- पढ़ने, अनुवाद, वर्तनी, व्याकरण, शब्दावली पर। तत्काल परिणाम और व्याकरण युक्तियों के साथ।
  • शिक्षकों के साथ चर्चा: शिक्षकों से व्याकरण और अनुवाद पर प्रश्न पूछें।
  • दैनिक समाचार और वीडियो का उपयोग करने का अभ्यास करें: नवीनतम समाचारों, लेखों, ऑडियो-वीडियो क्लिप और ई-पुस्तकों के साथ सीखें।
  • बातचीत और बोलने का अभ्यास खेल: ऐप में बोलकर दैनिक उपयोग की बातचीत करें – अपने बोली जाने वाली अंग्रेजी कौशल में सुधार करें।
  • 10,000 शब्द शब्दकोश: नए शब्द सीखें, और उनका उच्चारण सुनें।
  • दोस्तों के साथ खेलें: दुनिया भर में शिक्षार्थियों के साथ अंग्रेजी का अभ्यास करने के लिए बहु-खिलाड़ी गेम और क्विज़
  • चैट बॉट्स: चैटबॉट्स के साथ अंग्रेजी सीखें
  • अपनी रैंक जानें: सिक्के जीतें और अपनी वैश्विक और शहर रैंक जानें।

अपने सपनों की नौकरी के लिए इंटरव्यू, या परीक्षा में मदद करने के लिए या अपने दोस्तों को प्रभावित करने के लिए तुरंत मुफ्त ऐप डाउनलोड करें। अंग्रेजी बोलना और लिखना, पढ़ना और समझना और सुनने के क्रिया में सुधार करना चाहिए। जिससे आप आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी बोलेगे।

इसे भू पढ़े-

Screenshot kaise lete Hai- स्क्रीनशॉट कैसे लिया जाता है?

2- Duolingo App

डुओलिंगो एक अमेरिकी भाषा सीखने वाली वेबसाइट और मोबाइल ऐप है, साथ ही एक डिजिटल भाषा निपुण मूल्यांकन परीक्षा भी है। यह कंपनी एक प्रीमियम मॉडल का उपयोग करती है। इस एप्लिकेशन और वेबसाइट के माध्यम से हम बिना किसी फीस के हमेशा शुरू कर सकते हैं। जबकि डुओलिंगो फीस के लिए एक प्रीमियम अच्छी सेवा भी प्रदान करता है। इस ऐप के बारे में आपने सुना ही होगा। यह ऐप दुनिया में बहुत ही प्रसिद्ध है।

Duolingo App

यह अंग्रेजी को सीखने के लिए बहुत ही सरल app है। इस ऐप में हमें रोज 20 मिनट का अभ्यास करना होता है और हम यह काम रोजाना करना पड़ता हैं। और 20 मिनट में हम अपने टास्क पूरे करने होते हैं। इस ऐप की खास बात यह है कि यह आपके सीखने के तरीके को समझता है उसी हिसाब से आपको आगे सीखने के प्रशन देता है आप रोजाना जितना सीखेंगे।

उस प्रोग्रेस को यह app सेव कर लेता है और जब आप अगली बार इस पर आते हैं तो आपको यह आप वहीं से अंग्रेजी सीखने को देता है जहां से आप ने छोड़ी थी। इस ऐप में हम अंग्रेजी को हम गेम खेल कर भी सीख सकते है। इस app को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं जब आप गूगल प्लेस्टोर में जाएंगे। तो आपको सच बार में Duolingo App लिख कर सर्च करना होता है इसके बाद इस ऐप को इंस्टॉल कर लेते हैं।

3- Hello Talk App

यह अँग्रेजी बोलना सीखने के लिए एक बिंदास app है। इस ऐप के नाम से ही आप समझ गए होंगे कि इस ऐप में हम किसी भी व्यक्ति से लाइव बात कर सकते हैं और हम अपनी अंग्रेजी की प्रैक्टिस कर सकते हैं इस ऐप में किसी भी व्यक्ति से वीडियो कॉल, ऑडियो कॉल कर सकते हैं साथ ही हम ऑनलाइन चैट भी कर सकते हैं।

हैलो टॉक एक सभी भाषा सीखने और भाषा बदलने वाला ऐप है, आपको अन्य भाषाओं जैसे अंग्रेजी, जापानी, कोरियाई, स्पेनिश, फ्रेंच, चीनी, पुर्तगालीके आदि के अच्छे speaker से जोड़ता है। इसमे जर्मन, इटालियन, रूसी, अरबी, टर्किश, हिन्दी, वियतनामी और 150 से भी अधिक अन्य भाषाएं उपस्थित हैं। अपनी भाषा बोलने, पढ़ने, सुनने और लिखने के कौशल को अभी से अगले स्तर तक ले जाने के इस अप्प को इस्तेमाल कर सकते हैं।

हेलोटॉक क्यों आवश्यक है? Why Hello Talk Is Necessary

सबसे ज्यादा भाषाएँ होना-

  1. हैलो टॉक ऐप के दुनिया भर में 150+ से अधिक देशों के 30 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं। आप किसी भी भाषा साथी की तलाश कर सकते हैं, यह बहुत ही आसान है, जिसकी ज़रूरतें आपसे मेल खाती हों।
  2. भाषा, संस्कृति के बारे में साझा करने और प्रश्न पूछने के लिए लम्हों का उपयोग करें, या आप जिस भी भाषा को सीखना चाहते हैं, उसके मुख्य स्पीकर के साथ यात्रा करें। यहां आप ऑडियो संदेश भी पोस्ट कर सकते हैं और देशी स्पीकर से अपने उच्चारण पर प्रतिक्रिया प्राप्त कर सकते हैं।
  3. टेक्स्ट/ऑडियो/वॉयस संदेशों, या यहां तक कि ऑडियो और वीडियो कॉल के माध्यम से भी स्पीकर के साथ अपनी इच्छित भाषा का अभ्यास करें। इसके अलावा, टेक्स्ट-टू-वॉयस और वॉयस पहचान फलन आपके उच्चारण को आगे बढ़ाने में आपकी सहायताकर सकते हैं।
  4. हेलोटॉक में एक आंतरिक व्याकरण सुधार कार्य है, जो चैट करते समय आपको अधिक आत्मविश्वासी बनाता है। आपके द्वारा संदेश भेजने से पहले यह स्वचालित रूप से किसी भी होने वाली गल्ती को ठीक कर देगा। कुछ समय पश्चात, आप व्याकरण संबंधी समस्याओं के बिना भी किसी वाक्य लिखने में समर्थ होंगे।
  5. यह एप्लिकेशन हमारे लिए हजारों देशी टीचर भी प्रदान करता है जिनके पास एक भाषा पर एक भाषा का पाठ है। इन सभी शिछक के पास भाषा प्रमाण पत्र और व्यावहारिक शिछा का अनुभव है, इसलिए आपको उनकी व्यावसायिकता के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अधिक विस्तृत भाव जानें और व्याकरण संबंधी प्रतिक्रिया प्राप्त करें। आप हैलो टाक के इस फीचर को छोड़ नहीं पाएंगे।

एक नई भाषा सीखने का सबसे अच्छा तरीका आमने सामने बातचीत करना है। हम दुनिया भर के भाषा सीखने वालों को एक समूह बनाने के लिए जोड़ते हैं जो भाषा सीखने को और अधिक मजेदार, प्राकृतिक और मजेदार बनाता है। हमारी पक्ष है कि सीखने के लिए कोई कठिन भाषा न हो। इस ऐप को हम गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से  डाउनलोड करने के लिए हमें सर्च वार HelloTalk नाम लिखकर सर्च करना होता है।

4- Busuu App

Busuu वेब, आईओएस और एंड्रॉइड पर एक भाषा सीखने का मंच है जो उपयोगकर्ताओं को देशी वक्ताओं के साथ बातचीत करने की अनुमति देता है। सबसे अच्छा और सबसे प्रभावी भाषा सीखने वाला मोबाइल ऐप Busuu आज़माएं। 12 भाषाओं तक सीखें। विशेषज्ञों द्वारा बनाई गई मुफ्त पाठ सामग्री तक पहुंचें। Busuu एक बहुत ही बेहतरीन ऐप है इस ऐप के उपयोग से आप अंग्रेजी बोलना और लिखना सीख सकते हैं।

इस ऐप में ग्रामर के साथ स्पेलिंग, वाक्य और रोज की जिंदगी में उपयोग होने वाली लाइन और बात भी सिखाए जाती हैं इस ऐप की यह खासियत है कि इस ऐप को हम बिना इंटरनेट के भी उपयोग कर  सकते हैं दुनियाभर में ऑफलाइन अंग्रेजी लर्निंग ऐप में सबसे अच्छा यह app माना जाता है इस ऐप में एक help डिस्क दिया होता है जिससे आप हेल्प ले सकते हैं या फिर आप इस ऐप के माध्यम से mail भी कर सकते है।

बुससु ऐप की विशेषताएं – Characteristics Of Bussu App

  • देशी वक्ताओं के साथ बोलने का अभ्यास करने के लिए वार्तालापों का उपयोग करें। स्पेनिश, अंग्रेजी या जापानी बोलने का अभ्यास चाहिए? कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन सी भाषा सीख रहे हैं, हमारी सुविधा आपको देशी वक्ताओं से फीडबैक तक पहुंच प्रदान करती है।
  • स्टडी प्लान फीचर के साथ अपने सीखने को व्यवस्थित करें। आश्चर्य है कि अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश, जापानी या अन्य भाषा सीखना सबसे अच्छा कैसे है? आइए हम आपके लिए अपना समय व्यवस्थित करें ताकि आप जब चाहें अध्ययन कर सकें।
  • शब्दावली प्रशिक्षक को धन्यवाद एक शब्द भी न भूलें। जापानी, फ्रेंच या किसी अन्य भाषा को सीखने के माध्यम से शक्ति, जितना संभव हो उतना शब्दावली बनाए रखना।
  • व्याकरण समीक्षा सुविधा के साथ एक्सेल। भाषा सीखते समय व्याकरण मुश्किल होता है, इसलिए चाहे आप जापानी या फ्रेंच में महारत हासिल कर रहे हों, हमारे स्मार्ट व्याकरण उपकरण को कठिन बिट्स के साथ आपकी मदद करने दें।
  • अलग अलग भाषा प्रमाणपत्रों के साथ आधिकारिक प्रमाणन प्राप्त करें। फ्रेंच, अंग्रेजी, स्पेनिश या इतालवी बोलने वाली नौकरी के लिए आवेदन करना? संभावित नियोक्ताओं को दिखाएं कि आप एक विदेशी भाषा बोलते हैं, आधिकारिक प्रमाण पत्र अर्जित करें।
  • ऑफ़लाइन मोड के साथ चलते-फिरते सीखें। भाषा सीखना और वाई-फाई नहीं मिला? कोई दिक्कत नहीं है। स्पेनिश, अंग्रेजी या जापानी सामग्री डाउनलोड करें और इस कदम पर अध्ययन करें।

5- Sentence Master App

क्या आप एक अंग्रेजी विशेषज्ञ हैं जो अपना कौशल दिखाना चाहते हैं? इसे Google Play सेवाओं पर प्रतिस्पर्धा मोड में साबित करें। क्या आप एक अंग्रेजी छात्र हैं जो अपने कौशल में सुधार करना चाहते हैं? सेंटेंस मास्टर आपको अंग्रेजी सीखने और आपके वाक्यों में शब्दों को सही ढंग से व्यवस्थित करने में मदद करेगा।

जैसा कि इस ऐप के नाम से ही पता चलता है कि इस ऐप में sentence के आधार पर अंग्रेजी  को सिखाया जाता है इस ऐप में यूजर को एक टेक्स दिया जाता है इस टेक्स में यूजर को सही वाक्य बना पड़ता है और इस टास्क को पूरा करना होता है। जिससे यूजर की राइटिंग क्षमता अच्छी होती है और यह ऐप हमें ग्रामर की स्पेलिंग, रूल्स आदि सीखता है और इस app को भी हम google प्ले स्टोर से download कर सकते है।

शब्दों को सही वाक्य और बातें बनाने का आदेश देकर अंग्रेजी और व्याकरण सीखें। सेंटेंस मास्टर सभी स्तरों के अंग्रेजी भाषा के छात्रों के लिए एक मजेदार और शैक्षिक खेल है जो अंग्रेजी सीखना चाहते हैं और अधिक मनोरंजक तरीके से अपने भाषा कौशल में सुधार करना चाहते हैं। मै आप लोगों को बता दूँ कि अँग्रेजी बोलना और लिखना सीखना, समझना यह सब हम लोगों पर ही निर्भर करता है कि हम इसे किस प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं।

 हम sentence Master में गेम को कैसे खेलें? – How We can Play Sentence Master Game

यह आसान है। खेल में प्रत्येक स्तर से तले हुए शब्दों को एक सही वाक्य बनाने और मजेदार तरीके से अंग्रेजी सीखने के लिए शामिल किया गया है। (शुरुआती, कुशल, पेशेवर, विशेषज्ञ, बातें।) यदि आप कोई गलती करते हैं और गलत क्रम में अंग्रेजी शब्द पर क्लिक करते हैं, तो एक समय दंड है। एक बार जब आप वाक्य पूरा कर लेते हैं तो आप कितनी तेजी से थे और आपकी कुल त्रुटियों के आधार पर आपको एक अंक प्राप्त होगा। आप ऑनलाइन मल्टीप्लेयर मोड की बदौलत दुनिया भर के अन्य खिलाड़ियों के साथ अपना ज्ञान साझा कर सकते हैं।

सेंटेंस मास्टर अपनी तरह का पहला गेम है जिसे शिक्षकों द्वारा पूरी तरह से डिजाइन और विकसित किया गया है ताकि छात्रों को अंग्रेजी भाषा सीखने वालों के बीच सबसे आम गलती, सही शब्द क्रम को खत्म करने में मदद मिल सके। शुरुआत से विशेषज्ञ तक चार स्तरों के साथ, सेंटेंस मास्टर शुरुआत से लेकर सबसे अनुभवी अंग्रेजी भाषा संचारकों तक सभी के लिए एक चुनौती है। नीतिवचन और बातें स्तर लोकप्रिय अंग्रेजी मुहावरों और भावों को सीखने और याद रखने का एक शानदार तरीका है। दोस्तों यह भी एक बेहतरीन English sikhne ka tarika माना गया है।

6- Learn English Grammar App

दोस्तों आप सब जानते ही हैं कि हमें अंग्रेजी  सीखने के लिए ग्रामर का ज्ञान होना कितना आवश्यक होता है यदि हमें ग्रामर का ज्ञान नहीं होता है तो हम कोई भी सेंटेंस सही से नहीं बना पाते हैं और ना ही अंग्रेजी  को सही से बोल पाते हैं। इसी कारण से हमें ग्रामर का ज्ञान होना बहुत जरूरी हो जाता है इस app में ग्रामर पर ज्यादा जोर दिया जाता है और इस एप्लीकेशन में अंग्रेजी  ग्रामर के रूल्स में होने वाली गलती में, स्वेलिंग गलतियों पर जोर दिया जाता है इसमें 4 लेवल होते हैं बिगनर टो एडवांस्ड लेवल होता है आपको जितनी अंग्रेजी  आती है इस app उस हिसाब से अंग्रेजी को सीखना शुरू कर देते है।

7- Babbel App

यदि आप आपनी अंग्रेजी  vocoulary को शानदार बनाना चाहते हैं। तो यह आपके लिए ही app है  इस app की सहायता से आप आपनी  अंग्रेजी  vocoulary को बहुत ही शानदार बना सकते हैं इस app में हम साउंड पिक्चर, रिकग्निशन, स्पेलिंग चेक और fill in Blank जैसे फीचर के आधार पर अंग्रेजी  को सीख सकते हैं जिससे हमारी अंग्रेजी  सीखने की क्षमता बहुत बढ़ती है इस ऐप को हम प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

8- Hello Pal App

दोस्तों यह बहुत ही मजेदार व सरल application है यह हमें बताता है कि हमें किस प्रकार से सेंटेंस बनाना है और यह हमारी सेंटेंस बनाने की क्षमता को बढ़ाता है। और इस एप्लिकेशन को गूगल प्ले स्टोर के साथ साथ आप एपल स्टोर से भी डाउनलोड कर पाएंगे।

गोविन्द आर्या

Hello friends my name is Govind Arya and I am a student of polytechnic (Information Technology) and I am very fond of writing so I give Hindi content for someone's website. And give information about internet and government scheme.
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *