Zip file Kya Hai In Hindi- Zip file कैसे बनाये पूरी जानकारी?

Zip file Kaise Banaye In Hindi:- आप सभी यह जानते है कि आज के समय मे हम अपने डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन whatsapp और अन्य कई सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से एक व्यक्ति के पास से दूसरे व्यक्ति के पास आसानी से भेज सकते हैं। लेकिन कभी कभी एक साथ कई सारे डॉक्यूमेंट सेंड करने से डॉक्यूमेंट ऊपर नीचे हो मतलब मिक्स हो जाते है।

जिस कारण उन डॉक्यूमेंट को सही करने में आपको बहुत परेशानी होती है। और कई बार एक ही subject के कई सारे ऐसे डॉक्यूमेंट भी होते है जिन्हें आप एक कैटिगिरी में रखना चाहते हैं। और अगर आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में अपने डॉक्यूमेंट को रखते है तो जरूरत पड़ने पर इन डॉक्यूमेंट को ढूढ़ने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है यदि आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं।

तो आप अपने सभी डॉक्यूमेंट की अलग अलग zip file बना सकते हैं। इसके बाद आप एक साथ किसी को भी अपने डॉक्यूमेंट सेंड कर सकते है। यदि आप अपने डॉक्यूमेंट को zip file में कन्वर्ट करते है तो आप जिस प्रकार अपने डॉक्यूमेंट को zip file में ऐड करते हैं तो वह डॉक्यूमेंट मिक्स नही होते है। और आपको इन्हें खोजने में किसी भी तरह की परेशानी नही उठानी पड़ती है। यदि आप zip फ़ाइल बनाना चाहते हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में बतायेगे की zip file क्या है तथा zip file कैसे बनाई जाती है। इसलिए आप इस आर्टिकल को एक दम शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें।

Zip file kya hai-

Zip file उसे कहते है जिसमे हम अपनी फ़ाइल या डॉक्यूमेंट को कम्प्रेस करके एक फ़ाइल में कन्वर्ट कर देते है ज़िप फ़ाइल में आप किसी भी प्रकार के डॉक्यूमेंट अथवा file को आसानी से कम्प्रेस करके बना सकते है इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसमें एक ही प्रोजेक्ट के डॉक्यूमेंट को सीरियल से लगा सकते है और आप zip file बनाते समय जिस प्रकार डॉक्यूमेंट को अर्रेंज करते है वह हमेशा उसी फॉर्म में अरेंज रहते है। जिससे आपको अपने डॉक्यूमेंट को खोजने और पढ़ने में किसी भी परेशानी का सामना नही करना पड़ता है।

Zip file kaise banaye-

Zip file बनाना बहुत ही आसान है आप कुछ ही समय मे अपने डॉक्यूमेंट की zip फ़ाइल बना सकते हैं। यदि आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में zip file बनाना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आप अपने लैपटॉप अथवा कंप्यूटर में दो तरीके से zip file बना सकते हैं। जिनकी जानकारी हम आप लोगो को विस्तार से देने जा रहे है। जिसकी मदद से आप आसानी से zip file बना सकते हैं।

Whatsapp Tow Step Verification Password Kaise Reset Kare पूरी जानकारी?

पहला तरीका-

आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में zip file बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉफ्टवेयर को डाऊनलोड करना होगा जो आसानी से zip file को सपोर्ट कर सके। अगर आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में ऐसा सॉफ्टवेयर नही है तो आप winrar सॉफ्टवेयर को डाऊनलोड कर सकते है यह एक free pc सॉफ्टवेयर है जो zip फ़ाइल स्पोर्ट करता है। winara से zip file बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

Step1. सबसे पहले आपको उन सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को सेलेक्ट करना है जिन डॉक्यूमेंट को आप zip file में कन्वर्ट करना चाहते हैं।

Step2. इसके बाद आपको इन डॉक्यूमेंट के राइट में पर क्लिक करना है इसके बाद आपके सामने एक Aad to archive के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step3. अब आपके सामने कुछ इस प्रकार का इंटरफ़ेस ओपन हो जाएगा जिसमे आपको एक zip का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर आपको टप करके ok के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step4. अब आपके डॉक्यूमेंट की zip फ़ाइल बन चुकी है इसके बाद आप इसे आसानी से शेयर कर सकते हैं।

दूसरा तरीका-

इसमें आप बना किसी सॉफ्टवेयर की मदद से अपने डॉक्यूमेंट और फ़ाइल को zip file में कन्वर्ट कर सकते है। इसके लिए आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं जिनकी जानकारी हम आपके लिए नीचे उपलब्ध करा रहे है।

Step1. Zip file बनाने के लिए आपको अपने डॉक्यूमेंट अथवा फ़ाइल को सेलेक्ट करना है।

Step2. डॉक्यूमेंट सेलेक्ट करने के बाद आपको राइट पर क्लिक करना है इसके बाद आपके सामने कई सारे ऑप्शन आ जायेंगे जिसमे से आपको send to के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step3. send to के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको compressed zipped folder का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।

Step4. इसके बाद आपके डॉक्यूमेंट की zip file बनकर ready हो जाएगी और अब इसका इसका यूज़ कभी भी कर सकते हैं।

इस तरह आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके zip file बना सकते हैं और किसी के साथ भी शेयर कर सकते हैं। आपको यह जानना चाहिए कि आप अपने डॉक्यूमेंट की zip file पर पासवर्ड भी लगा सकते हैं जिससे आपके डॉक्यूमेंट को कोई और न देख सके।

दोस्तों उम्मीद करते Zip file Kya Hai In Hindi- Zip file कैसे बनाये पूरी जानकारी? की  जानकरी आपको पसंद आई होगी अगर पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों को Facebook,twitter,whatsapp पर पर शेयर करे जिससे ये जानकारी उनको भी मिल सकते || धन्यवाद||

गोविन्द आर्या

Hello friends my name is Govind Arya and I am a student of polytechnic (Information Technology) and I am very fond of writing so I give Hindi content for someone's website. And give information about internet and government scheme.
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *