Resume kaise banaye | मोबाइल से रिज्यूम कैसे बनाये?

Resume kaise banaye:- दोस्तों क्या आप किसी जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं? लेकिन आपके पास आपका कोई भी रिज्यूम नहीं है। तो फिकर मत कीजिए क्योंकि हम आज के आर्टिकल में आपको बताएंगे कि Resume kaise banaye। दोस्तों एक अच्छा रिज्यूम आपके इंटरव्यू लेने वाले पर एक अच्छा प्रभाव डालता है। अतः जब तक आपके पास, आपका कोई भी अच्छा रिज्यूम नहीं होगा, तब तक आपके पास जॉब लेने के लिए कठनाईयो का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों इस आर्टिकल में दर्शक बने रहे आज आपके लिए यह आटे का सबसे खास होने जा रहा है क्योंकि इसमें ऐसी जानकारी साझा की जा रही है जो आपकी जिंदगी को एक अलग मोड़ देगा।

जब तक एक अच्छा रिज्यूम आपके पास नहीं होगा तब तक आप किसी कंपनी में जॉब लेने के लिए जाएंगे तो आपको निराशा ही हाथ लगेगी। अतः आपको एक अच्छे रिज्यूम की जरूरत होगी। हमारे आज के आर्टिकल Resume kaise banaye मे, हम इन सभी बातों की चर्चा विस्तार से करेंगे। हम आपको मोबाइल व कंप्यूटर से resume बनाने के तरीकों को भी सम्मिलित करेंगे। साथ मे यह भी बताएंगे की resume बनाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना है। तो बिना किसी देर के चलिए शुरू करते हैं अपना आज का आर्टिकल।

रिज्यूम क्या होता है? (What is Resume?)

दोस्तों रिज्यूम एक ऐसा डॉक्यूमेंट होता है जिस पर आपके बारे में बहुत सारी जानकारी लिखी होती है। जैसे कि आपका परिचय, आप की शिक्षा, आप किन कार्यों में कुशल है, आपने कहां और किस क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया है। और अब तक आपको कौन-कौन सी उपलब्धियां प्राप्त हुई है। इन सभी बातों का समावेश एक पेपर पर करना रिज्यूम कहलाता है। अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग प्रकार की रिज्यूम बनाए जाते हैं।

जिससे कि जो व्यक्ति आपका इंटरव्यू ले रहा है उसे आपसे एक ठोस जानकारी प्राप्त हो सके और वह यह निर्णय ले सके कि आप उस जॉब या कार्य के लिए उचित है या नहीं। दोस्तों आज की Post Resume kaise banaye में हम शुरू से लेकर अंत तक ऐसे कई बातों का समावेश करेंगे जो एक अच्छा रिज्यूम बनाने में आपकी बहुत मदद करेगा। resume meaning in hindi का तात्पर्य है आपके बारे में पूरे बायोडाटा का संक्षिप्त विवरण। रिज्यूम क्या होता है, यह जान लेने के बाद अब हम यह जान लेते हैं कि रिज्यूम कैसे बनाते हैं।

Resume kaise banaye? How to make resume

दोस्तों रिज्यूम बनाने के लिए बहुत सारे तरीके इंटरनेट पर उपलब्ध है। परंतु हम आपको बहुत ही सरल व स्पष्ट तरीके बताएंगे जिन से बहुत ही अच्छा रिज्यूम बन सकता है, और यह रिज्यूम आपके लिए लाभकारी भी होगा। हम आप को मोबाइल और कंप्यूटर दोनों डिवाइसों से रिज्यूम बनाना सिखाएंगे। आपको बस हमारे आर्टिकल Resume kaise banaye को अंत तक पढ़ना है, जिससे कि आपका कोई भी डाउट ना रह जाए। तो चलिए दोस्तों अब जान लेते हैं ऐसे कौन से तरीके हैं जिन से हम अपना एक प्रभावशाली रिज्यूम बना सकते हैं।

मोबाइल की सहायता से Resume kaise banaye?

दोस्त मोबाइल की सहायता से रिज्यूम बनाना बहुत ही आसान है क्योंकि आपको इंटरनेट पर बहुत सारे ऐसे एप्लीकेशन से मिल जाएंगे, जिनकी सहायता से आप फ्री में रिज्यूम रह सकते हैं और इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होता है। आप रिज्यूम बनाने वाले एप्स को गूगल प्ले स्टोर से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हम कुछ ऐसे एप्लीकेशन के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो रिज्यूम बनाने के मामले में सबसे ऊपर हैं। आप उन में से किसी भी एक ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करके अपना रिज्यूम तैयार कर सकते हैं और उसके बाद उसे कहीं जाकर प्रिंटआउट भी करा सकते हैं।

Resume Builder – ये एक ऐसा एप्लीकेशन है जिसका उपयोग रिज्यूम बनाने में बहुत ज्यादा किया जाता है। दोस्तों गूगल प्ले स्टोर पर इस एप्लीकेशन को लगभग 10 मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और लाखों लोगों ने इस एप्लीकेशन को रेट भी किया है। वास्तव में यह एप्लीकेशन रिज्यूम बनाने के लिए बहुत ही अच्छी है। चलिए बात कर लेते हैं इसके एप्लीकेशन के अंदर आप कैसे अपना रिज्यूम बना सकते हैं।

  • प्रथम चरण में जब आप इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेंगे, तब इंस्टॉल करने के बाद इसे पहली बार से खोलेंगे तो वहां पर आपको create और download, दो विकल्प दिखाई देंगे आपको create पर ओके करना है।
  • अब आपके पास आपकी प्रोफाइल मे डाटा भरने के लिए कुछ विकल्प नजर आएंगे जैसे कि पर्सनल डिटेल, एजुकेशन, एक्सपीरियंस, स्किल आदि आप सबको अच्छी तरीके से पढ़ कर अपनी जानकारी इस मे भर देना है।
  • ऐसा कार्य कर लेने के बाद आपको नीचे view CV का ऑप्शन मिलेगा। आपको उस पर ओके करना है। अब आपको अंदर कई प्रकार के रिज्यूम दिखाई देंगे, आपको अपने हिसाब से जो ठीक लगे, आप उसको यूज कर सकते हैं या पसंद कर सकते हैं। इसके बाद आप किसी एक रिज्यूम को डाउनलोड कर ले और अपने फोन में सेव कर ले।
  • अब आपका रिज्यूम प्रिंट आउट करने के लिए बिल्कुल तैयार है। दोस्तों हमारे द्वारा बताया गया यह तरीका पसंद आया हो तो आर्टिकल के अंदर अपनी राय दे सकते हैं।

मोबाइल से रिज्यूम बनाने वाले कुछ अन्य apps –

  • CV Engineer App – इस एप्लीकेशन के कार्य करने का तरीका थोड़ा सा ऊपर वाले की तरह ही है। इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं बहुत ही आसान तरीकों से इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके आप अपने जॉब के लिए एक अच्छा रिज्यूम तैयार कर सकते हैं। इसमें रिज्यूम बनाने के लिए ऊपर वाले तरीकों को ही फॉलो करते आप रिज्यूम बना सकते हैं।
  • Resume builder & CV maker App – resume बनाने के लिए यह मोबाइल एप्लीकेशन भी प्रयोग में लायी जाती है। लगभग सभी एप्लीकेशन की कार्यशैली एक ही तरह से काम करती है। अतः आप का ज्यादा समय ना खराब करते हुए हम अपने आर्टिकल के अगले पड़ाव पर चलते हैं। जहां आपको और भी अच्छी जानकारियां प्राप्त होगी।

दोस्तों ऊपर बताए गये तीनो एप्स वास्तव में बहुत ही अच्छे हैं। इनमें से कोई एक ऐप, आप अपना रिज्यूम बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। मेरे दोस्तों आप यह समझ गए होंगे एक मोबाइल से Resume kaise banate hain.

कंप्यूटर की सहायता से Resume kaise banaye? (Make your resume on the computer?)

जितनी आसानी से आप मोबाइल से रिज्यूम बना सकते हैं उतनी ही आसानी आपको कंप्यूटर से रिज्यूम बनाने में होगी। बल्कि आपको इसमें और भी अच्छे कई फीचर्स मिल जाएंगे, जिसकी सहायता से आप एक बहुत अच्छे लेवल का रिज्यूम बना पाएंगे। तो चलिए दोस्तों बात कर लेते हैं कि कंप्यूटर में ऐसे कौन से सॉफ्टवेयर है जिनका इस्तेमाल हम रिज्यूम बनाने में आसानी से कर सकते हैं। आइए एक-एक करके इनके बारे में थोड़ा जान लेते हैं।

MS Word – यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर जिसकी सहायता से आप एक व्यवसायिक रिज्यूम बना सकते हैं। अर्थात यह एक बिल्कुल प्रोफेशनल रिज्यूम होगा। इस software का पूरी दुनिया में बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सॉफ्टवेयर विभिन्न प्रकार के डॉक्यूमेंट बनाने में काम आता है। सभी गैर सरकारी व सरकारी कार्यों में इस साफ्टवेयर का इस्तेमाल डाटा के रखरखाव के लिए भी किया जाता है।

जैसे ही इस सॉफ्टवेयर को अपने कंप्यूटर में ओपन करेंगे, आपको इसमें पहले से ही कुछ टेंपलेट दिए जाएंगे। अगर आपको सामान्य कंप्यूटर बेसिक का थोड़ा भी ज्ञान है तो आप एम एस वर्ड से एक बहुत अच्छा रिज्यूम बना सकते हैं। Resume kaise banaye आर्टिकल को और भी अच्छे से समझने के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़ते रहे। हमने आगे बहुत ही महत्वपूर्ण चीजों का वर्णन किया है।

Google Docs – दोस्तों यह एक कंप्यूटर एप्लीकेशन है। इसको आप अपने फोन में भी चला सकते हैं। गूगल डॉक्स के अंदर आपको विभिन्न प्रकार की resume टेंपलेट पहले से ही मिल जाते हैं। Google docs की मदद से आपको रिज्यूम बनाने में बहुत ही आसानी होगी। रिज्यूम बन जाने के बाद आप इसे पीडीएफ फाइल में सेव कर सकते हैं। आपको जहां पर शेयर करना हो आप अपने रिज्यूम को वहां सेंड कर सकते हैं।

WordPad – यह सॉफ्टवेयर एमएस वर्ड की तरह काम करता है। अगर आपको केवल साधारण सा रिज्यूम बनाना है तो आप WordPad कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

CV Kaise Banaye | CV 2 मिनिट में कैसे बनाये?

Resume बनाते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? (Important points to be remember while making resume)

दोस्तों आपका resume एक ऐसा डॉक्यूमेंट होता है, जो आपको, आपके career में बहुत आगे तक ले जा सकता है। ऐसे में अगर अपने ज़रा सी भी चूक कर दी तो इसका खामियाजा भी आपको ही भुगतना पड़ेगा। तो दोस्तो अब जान लेते हैं रिज्यूम बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण बातें-

  • व्यक्तिगत जानकारी (Personal details) – दोस्तों इसके अंतर्गत आपको केवल अपनी सटीक जानकारी ही भरनी है। बहुत से लोग इसमें फालतू का लिखते रहते हैं। आपको केवल अपना नाम, अपने पिता का नाम, माता का नाम, अपनी जन्मतिथि, अपनी शिक्षा और आप क्या व्यवसाय करते हैं, तथा अपना contact नंबर लिख सकते हैं।
  • शैक्षिक जानकारी (Qualification) – यहां आप अपनी शिक्षा के बारे में बताएंगे। उसमें आप बताएंगे कि आपने किस स्कूल से अपना हाइस्कूल किया है, आपने इंटरमीडिएट की परीक्षा किस स्कूल से पास की है। इसी प्रकार आप अपने ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन के बारे में यहां पर संक्षिप्त में बता सकते हैं। ध्यान रहे आपको इधर उधर की बातें नहीं लिखनी है। जो जानकारी है उसे कम शब्दों में आप अच्छे से समझा सके इस प्रकार लिखना है।
  • अनुभव (Experience) – आप अपने अनुभव को रिज्यूम मे जरूर बताएं। जिससे कि आपका इंटरव्यू लेने वाला व्यक्ति समझ जाए कि आपको, आपके क्षेत्र में कितने वर्ष का अनुभव है। अब आप सोच रहे होंगे कि जो न्यू या फ्रेशर्स लोग हैं उनके पास तो कोई अनुभव नहीं है, तो वह क्या लिखें। दोस्तों अगर आपने अपने क्षेत्र से संबंधित कोई भी डिप्लोमा या कहीं पर ट्रेनिंग ली है, तो आप उस चीज का विवरण यहां पर अच्छे से व्याख्यान कर सकते हैं।
  • स्किल्स और निपुणता (Skills and perfections) – दोस्तों यदि आपको किसी फील्ड में बहुत अच्छी जानकारी है या आप किसी विषय में बहुत ही निपुण है, तो आप इस कॉलम के अंतर्गत उस चीज का अच्छे से व्याख्या करें क्योंकि यह चीजें देखने से आपका रिज्यूम और भी अच्छा लगेगा।

कुछ ऑनलाइन वेबसाइट जिनके प्रयोग से आप resume बना सकते हैं (Some online websites from that you can create a resume)

मोबाइल और कंप्यूटर से रिज्यूम बनाने के बाद अब बात कर लेते हैं कि इंटरनेट पर ऑनलाइन ऐसी कौन सी वेबसाइट है, जिनका प्रयोग करके आप अपने रिज्यूम को बना सकते हैं। दोस्तों ऑनलाइन वेबसाइट पर रिज्यूम बनाना भी कोई कठिन कार्य नहीं है। इसमें आपको बस अपनी डिटेल्स डालनी है और यह वेबसाइट खुद से एक अच्छा रिज्यूम बना कर दे देते हैं। आप चाहे तो इस रिज्यूम को अपने हिसाब से edit या customize कर सकते हैं।

उसमें थोड़ा बहुत चेंज भी कर सकते हैं। इसके बाद आप इस रिज्यूम को पीडीएफ फाइल में अपने कंप्यूटर या फोन में डाउनलोड कर सकते हैं और अंततः प्रिंट भी करा सकते हैं। इंटरनेट पर resume kaise banaye से संबंधित आपको हजारों वेबसाइट मिल जाएंगे। परंतु हम अपने आर्टिकल मे जिन website के बारे में बता रहे हैं, वे एकदम safe and secure है। रिज्यूम बनाने वाली ऑनलाइन वेबसाइट कुछ इस प्रकार है-

  • com – इस वेबसाइट की सहायता से आप केवल तीन चरणों में अपना रिज्यूम बना सकते हैं। प्रथम चरण में आपको अपने रिज्यूम का टेंपलेट सेलेक्ट करना है अर्थात आपको किस फील्ड से संबंधित रिज्यूम बनाना है यह आपको पहले सेलेक्ट करना पड़ेगा। दूसरे चरण में इस वेबसाइट पर आपको अपनी उन जानकारियों को भरना है जिन्हें आप अपने रिज्यूम में डालना चाहते हैं।
  • इतना कुछ करने के बाद तीसरा स्टेप आता है, इसमें आपको अपने रिज्यूम की डिटेल को सबमिट कर देना है। 5-10 minutes के अंदर यह वेबसाइट आपको एक बहुत ही अच्छा रिज्यूम बना कर दे देगी। अगर आपको यह रिज्यूम पसंद आता है तो आप उसको डाउनलोड भी कर सकते हैं या उसमें थोड़ा बहुत अपने हिसाब से बदलना भी कर सकते हैं। Resume kaise banaye आर्टिकल मे यह website बहुत ही top पर है।
  • com – ऑनलाइन रिज्यूम बनाने के लिए यह वेबसाइट भी किसी से कम नहीं है। अपनी डिटेल fill होने के बाद यह वेबसाइट आपको 5 मिनट के अंदर ही resume बना कर दे देती है। यह वेबसाइट आपको free और प्रीमियम दोनों तरीके के features प्रदान करती है।
  • अगर आपके पास प्रीमियम वर्जन खरीदने का बजट नहीं है, तो आप इसके फ्री version का इस्तेमाल करके बहुत अच्छा resume बना सकते हैं। आपको resume kaise banaye से संबंधित टेंपलेट पहले से ही दिए जाएंगे आपको जो template अच्छा लगे, आप उसे सेलेक्ट करके अपने resume को एक अलग लेवल पर पहुंचा सकते हैं।

Resume बनाने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

प्रश्न – Resume किसे कहते हैं?

उत्तर – दोस्तों, आपके बारे में आपका संक्षिप्त बॉयोडाटा ही आपका resume कहलाता है। जिसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी से लेकर आपकी एजुकेशन व आपकी hobbies तक को शामिल किया जाता है।

प्रश्न – क्या रिज्यूम को फ़ोन से बनाया जा सकता है?

उत्तर – हां बिल्कुल! आप को हमने आज अपने आर्टिकल में बताया है कि आप कैसे अपना फ़ोन का इस्तेमाल करके एक अच्छा resume बना सकते हैं।

प्रश्न – कंप्यूटर से resume कैसे बनाये?

उत्तर – कंप्यूटर से रिज्यूम बनाने के लिए कुछ सॉफ्टवेयर की जरूरत है जैसे कि MS Word, WordPad, Google Docs आदि।

गोविन्द आर्या

Hello friends my name is Govind Arya and I am a student of polytechnic (Information Technology) and I am very fond of writing so I give Hindi content for someone's website. And give information about internet and government scheme.
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *