Noida Full Form | Noida फुल फॉर्म हिंदी में क्या है?

Noida Full Form In Hindi:- दोस्तों नमस्कार! स्वागत है आपका हमारे इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में। मुझे इस बात की पूर्ण आशा है कि आप सभी लोग स्वस्थ होंगे और नई नई जानकारियों को अपने दिल और दिमाग में उतार रहे होंगे। ऐसे ही जानकारी भरा हमारा आज का आर्टिकल Noida Full Form आपके सामने पेश होने जा रहा है। दोस्तों अगर आप Noida शहर के बारे में थोड़ा बहुत जानते हो तो यह बहुत अच्छी बात है। और अगर नहीं भी जानते तो परेशान होने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि आज के आर्टिकल में इस Noida नाम की सिटी से संबंधित बहुत सारी बातों की चर्चा होने वाली है।

इस अभिलेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि Noida Full Form क्या होती है? नोएडा की स्थापना कब और किसने की एवं नोएडा का इतिहास क्या है? इस शहर की  कुछ सबसे खास बातों पर भी चर्चा करेंगे। यहां पर कौन से घूमने के स्थल अच्छे हैं और यह शहर किन बातों के लिए सबसे प्रसिद्ध है। ऐसे ही तमाम जानकारियों को हमने इस आर्टिकल में आपके साथ साझा किया है। अतः आर्टिकल में अपना पूरा सहयोग बनाए रखें। चलिए बिना किसी देर के शुरू करते हैं आइए अपना आज का आर्टिकल।

Noida Full Form क्या है? (What is Noida full form?)

दोस्तों आपको लग रहा होगा कि Noida नाम की क्या फुल फॉर्म हो सकती है। परंतु यह बात बिल्कुल सत्य है कि Noida की भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण फुल फॉर्म है, जो कि इस प्रकार है – New Okhla Industrial Development Authority, हिंदी में Noida की फुल फॉर्म नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण होती है। यहां पर ‘Okhla industry (ओखला इंडस्ट्री)’ शब्द से तात्पर्य उन फैक्ट्रियों से है जो जरूरी व गैर जरूरी सामान का निर्माण करती हैं।

तो दोस्तों क्या आप ने इससे पहले यह फुल फॉर्म कहीं पढ़ी थी शायद नहीं ना। नोएडा शहर से संबंधित हमने बहुत सारी जानकारी एकत्र की और इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए लेकर आए। अतः आप आर्टिकल Noida Full Form को ध्यान पूर्वक शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़ें।

नोएडा शहर का इतिहास एवं परिचय (History and introduction of City Noida)

मित्रों नोएडा का निर्माण सन 1975-76 के समय में आदरणीय इंदिरा गांधी जी, जो उस समय की प्रधानमंत्री थी, के पुत्र संजय गांधी के द्वारा कराया गया था। जब सन 1976 में यह पूरी तरीके से बनकर तैयार हो गया, तब 17 अप्रैल 1976 को इसका अस्तित्व स्वीकार किया गया था। इसलिए 17 अप्रैल को नोएडा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। Noida full form के विषय में आप की जानकारी को और बढ़ाते हुए हम आपको बताने जा रहे हैं कि नोएडा को विकास की ओर अग्रसर रहने वाला शहर कहा जा सकता है।

अपनी स्थापना के समय से अब तक इस शहर ने काफी तरक्की कर ली है। Noida, उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। इस शहर का अधिकारिक नाम गौतम बुद्ध है नगर है। यह शहर विभिन्न सेक्टरों में बसा हुआ है। अगर हम इसकी दिल्ली से इसकी दूरी की बात करें तो दिल्ली से नोएडा की दूरी तक़रीवन 20 किलो मीटर होगी। नोएडा की एक और खास बात यह है कि यहां पर और शहरों की तुलना में प्रदूषण काफी कम है इसके लगभग 50 परसेंट से अधिक क्षेत्र में हरे भरे पेड़ों को लगाया गया है।

इस शहर का क्षेत्रफल लगभग 203 किलो मीटर स्क्वायर (203 km Square) का है। दोस्तों अगर देखा जाए तो ये शहर टेक्नालजी के विकास मे भी बहुत आगे है। यहाँ पर हमें ढेर सारी सॉफ्टवेयर और हार्ड्वेयर कंपनी भी देखने को मिल जाएंगी। इस तरह से यह शहर उत्तर प्रदेश का टेक किला भी माना जाता है।

इसे जरूर पढ़े-

UIDAI Full Form | UIDAI का हिंदी में फुल फॉर्म क्या है?

नोएडा शहर के बारे में कुछ सबसे खास बातें (Some most important things about Noida City)

चलिए मित्रों अब हम यह जान लेते हैं कि नोएडा शहर के बारे में क्या कुछ खास है और यदि हम यहां पर कभी विजिट करें तो हम कौन सी खास बातों को हमेशा अपने ध्यान में रखने वाले हैं हमारे  इस आर्टिकल Noida full form को अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि हम इस शहर से संबंधित और बहुत सारी जानकारी अपने इस अभिलेख में आपसे साझा करने वाले हैं। जान लेते हैं नोएडा शहर के बारे में कुछ खास बातें-

  • दलित प्रेरणा स्थल (Dalit inspiration site) – इस दलित प्रेरणा स्थल का निर्माण आज से लगभग 10 साल पहले किया गया था। यहां पर बहुत सारे राजा महाराजाओं के स्मारक बने हुए हैं, जो अपने आप में ही एक अनोखी छटा बिखेरते हैं। इस स्थल पर बहुत सारे हाथियों की प्रतिमाएं भी बनी हुई है। और सबसे खास बात तो यह है कि नोएडा का सबसे ऊंचा फाउंटेन इसी जगह पर बना हुआ है। जो कि इस स्थल की और भी अधिक शोभा बढ़ाता है। यहां पर हजारों यात्री रोज आते रहते हैं और इस सुंदर प्रेरणा स्थल का आनंद लेते हैं।
  • विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा (World class medical facility) – सारे सुख सुविधाओं से लैस यह शहर काफी विकसित है। मॉडर्न चिकित्सा से लेकर हर प्रकार की चिकित्सा में यह शहर खुद में एक मिसाल है। यहां पर काफी बड़े-बड़े अस्पताल है जिसमें हर प्रकार की बीमारी का इलाज लगभग संभव है। कुछ अस्पतालों के नाम जैसे कैलाश, फोर्टिस, अपोलो, जेपी आदि बहुत प्रसिद्ध हैं। अतः यह कहा जा सकता है की चिकित्सा के मामले में यह शहर किसी से भी कम नहीं है। अपने इस आर्टिकल Noida Full form में हम इस सिटी से संबंधित और भी खुलासे करने वाले हैं अतः आप अंत तक इस आर्टिकल में हमारा सहयोग करते रहिए।
  • शिक्षण संस्थान (Teaching institutes) – शिक्षा के मामले में नोएडा काफी अच्छा कर रहा है। देश प्रदेश के बहुत सारे स्टूडेंट्स (विद्यार्थी) यहां शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। नोएडा में लगभग 100 से भी ऊपर बड़े शिक्षण संस्थान है। इस शहर के सेक्टर 62 में इंडियन  एकेडमी ऑफ हाईवे इंजीनियरिंग, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ बायो लॉजिकस, आईसीएआई, आईआईएम केंपस ऑफ लखनऊ नोएडा, इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी जैसे कई बड़े-बड़े विश्वविद्यालय यहां पर मौजूद है। इन शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के सभी क्षेत्रों से संबंधित पढ़ाई कराई जाती है।
  • मेट्रो सफर (Metro journey) – नोएडा में दिल्ली मेट्रो का रूट शामिल है। सिटी केंद्र से द्वारका के मध्य मेट्रो ट्रेन का सफर सन 2009 में शुरू हुआ था। आजकल हजारों यात्री इस मेट्रो सफर का आनंद लेते हैं जोकि नोएडा के बारे में एक बहुत ही खास और अच्छी बात है।
  • सबसे ऊंची बिल्डिंग (Highest Top building) – नोएडा के अंदर उत्तर भारत की सबसे ऊंची इमारत सुपरनोवा सेक्टर-94 में स्थित है। यह 80 मंजिल वाली इमारत है जिसके अंदर सारी सुख सुविधाएं दी गई है जैसे कि घर, मॉल, स्विमिंग पूल, हेलीपैड आदि। इस इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल से आप यमुना नदी को आराम से ताक (देख) सकते हैं।
  • डीएनडी मार्ग (DND road)- नोएडा शहर को दिल्ली शहर से जोड़ने के लिए जो मार्ग है उसे डीएनडी मार्ग कहते हैं। दोनों शहरों के बीच लाखों यात्री हर रोज इस मार्ग को पार करते हैं।
  • ओखला पक्षी विहार (Okhla Bird Sanctuary) – यह स्थल यमुना नदी के तट पर स्थित है प्रत्येक वर्ष हजारों पक्षी यहां पर अपना बसेरा डालते हैं। पक्षी प्रेमी लोगों के लिए यह घूमने की सबसे अच्छी जगह हो सकती है।

इसे जरूर पढ़े-

TET Full Form | TET का हिंदी में फुल फॉर्म क्या है?

Noida full form से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questiona related to Noida Full Form)

Ques. नोएडा किस राज्य में स्थित है? (In which state Noida is situated?)

Ans. शहर नोएडा, उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है।

Ques. नोएडा का आधिकारिक नाम क्या है? (What is the official name of Noida?)

Ans. नोएडा का अधिकारिक नाम गौतम बुद्ध नगर है।

Ques. नोएडा का फुल फॉर्म क्या है? (What is the full form of Noida?)

Ans. Noida का फुल फॉर्म New Okhla Industrial Development Authority है। हिंदी में इसे नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण कहते हैं।

Ques. नोएडा शहर की स्थापना कब और किसने की? (Who established the Noida City and When?)

Ans. नोएडा की स्थापना सन 1975 में कांग्रेस नेता संजय गांधी के द्वारा की गई। जो उस समय की वर्तमान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के पुत्र थे।

गोविन्द आर्या

Hello friends my name is Govind Arya and I am a student of polytechnic (Information Technology) and I am very fond of writing so I give Hindi content for someone's website. And give information about internet and government scheme.
View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *