Kutumb App Kya Hai:- आज के समय में सभी स्मार्टफोन यूजर अपने फ़ोन पर सोशल मीडिया एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते है और अपने फॅमिली और फ्रेंड्स के साथ इन ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से जुड़ पाते है। तो आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको एक “Made in India” Smartphone App के बारे में बतायेंगे जिसका नाम कुटुंब एप्प (Kutumb App) है। यदि आप इस app के बारे में जानना पसंद करते है की ( Kutumb App Kya Hai , What is kutumb app ) Kutumb App Registration कैसे करे, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
आज के समय में आप जितने भी सोशल मीडिया एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते है उनमे से अधिकतर App विदेशी कंपनी द्वारा डेवेलोप किये गये होते है जिसके कारण उन Apps को यूज़ करने वाले यूजर्स का डाटा भी विदेशों के सर्वर में सेव किया जाता है और जिसके कारण हमारी प्राइवेसी को काफी खतरा होता है। अगर आप अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंतित है तो आपको मेड इन इंडिया सोशल मीडिया एप्लीकेशन Kutumb App का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसके बारे में नीचे बताया जा रहा है।
कुटुंब एप्प क्या है? ( Kutumb App Kya Hai , What is Kutumb App )
Kutumb App Kya Hai कुटुंब एक सोशल मीडिया मेसेजिंग एप्लीकेशन है जिसको भारतीय सॉफ्टवेर इंजिनियर द्वारा डेवेलोप किया गया है। आप इस कुटुंब App पर WhatsApp की तरह अपने लोगो से चैट भी कर सकते है और अपने फ्रेंड्स को ग्रुप बनाकर उसमे ऐड कर सकते है। यह कुटुंब App बाकि App को देखते हुए काफी सुरक्षित है इस App को यूज़ करने वाले सभी यूजर्स का द्वारा इंडिया में बने सर्वर में ही स्टोर किया जाता है जिससे हमें इस एप्लीकेशन को लेकर प्राइवेसी की कोई समस्या नही होगी।
आज के समय में Kutumb App बहुत से यूजर्स द्वारा यूज़ किया जा रहा है और बहुत से भारतीय यूजर इस App को WhatsApp की जगह पर इस्तेमाल कर रहे है। Kutumb App पर यूजर फेसबुक पेज की तरह अपने पेज बना सकते है लेकिन Kutumb App पर इनका नाम संगठन है और इसी तरह आप इस App पर ग्रुप भी बना सकते है। इस App का इंटरफ़ेस और फीचर WhatsApp और फेसबुक काफी मिलते जुलते है।
कुटुंब एप्प कैसे डाउनलोड करें ? । How to Download Kutumb App
अगर आप कुटुंब एप्प को अपने फ़ोन में डाउनलोड करना चाहते है तो आप नीचे दी जा रही प्रोसेस को फॉलो करके इस App को डाउनलोड कर सकते है।
- Kutumb App को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने फ़ोन के App स्टोर में जाना होगा और उसमे दिए गये सर्च बॉक्स पर क्लिक करके “Kutumb” सर्च करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने कई आप्शन आ जायेगे जिनमे से आपको “Kutumb App” पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस आप्शन पर क्लिक करेगे आपके सामने यह एप्लीकेशन आ जायेगा जिसके बाद आपको “install” के बटन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेगे आपके स्मार्टफोन पर KutumbAppडाउनलोड करना होगा।
कुटुंब एप्प पर अपना अकाउंट कैसे बनायें ? Kutumb App Registration । Create Account on Kutumb App
अगर आप इस App पर अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आप नीचे दी जा रही प्रोसेस को फॉलो करके कुटुंब एप्प पर अपना अकाउंट बना सकते है।
- Kutumb App पर अपना रजिस्ट्रेशन (Kutumb App Registration) करने के लिए सबसे पहले आपको ऊपर दी गयी प्रोसेस से डाउनलोड करना होगा और इसको open करना होगा।
- इस Kutumb App को open करते ही सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा और नीचे दिए गये प्रोसीड के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसको आपको Kutumb App पर डालना होगा और इसके बाद आपको अपना नाम और बाकी की जानकारी को भरना होगा।
- इसके बाद आप Kutumb App को यूज़ कर सकते है।
कुटुंब एप्प पर संगठन कैसे बनाएं?। How to Create Page on Kutumb App
अगर आप एक कुटुंब एप्प यूजर है तो आप इस App पर संगठन जरुर बनाना चाहते होगे, अगर आप संगठन बनाने के बारे में नही जानते है तो आप नीचे दी गयी जानकारी पढ़कर इस Kutumb App पर समूह और संगठन बना सकते है।
- Kutumb App पर समूह और संगठन बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने कुटुंब App को ओपन करना होगा और उसमे दिए गये Organization के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब इसके बाद आपके सामने कुछ और आप्शन आ जायेगे जिसमे से आपको New Organization के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपने समूह या संगठन का नाम लिखना होगा, यह नाम आप एक से लेकर 100 शब्दों में लिख सकते है और इसके बाद आपको अपने संगठन पर प्रोफाइल फोटो को लगाना होगा और फिर बाकी की सभी जानकारी को भरना होगा
- इसके बाद जैसे ही आप इस आप्शन को सेव करेगे, आपका संगठन बन जायेगा। अब आप अपने फ्रेंड्स को इस समूह या संगठन में जोड़ सकते है।
कुटुंब एप्प पर ग्रुप कैसे बनाएं?। How to Create Group on Kutumb App
अगर आप अपने कुटुंब एप्प पर ग्रुप बनाना चाहते है तो आप नीचे दी जा रही प्रोसेस को पढकर ग्रुप बना सकते है।
- अगर आप कुटुंब एप्प पर अपने फ्रेंड्स के साथ चैट करने के लिए ग्रुप बनाना चाहते है तो सबसे पहले आपको अपना कुटुंब App ओपन करना होगा।
- इसके बाद आपको “आप्शन” वाले बटन पर क्लिक करके “नया ग्रुप बनायें” के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपने चैट ग्रुप का नाम लिखने को कहा जायेगा जिसमे आपको अपने ग्रुप का नाम लिखना होगा और और प्रोफाइल फोटो अपलोड करना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको सेव कर देना होगा, इसके बाद कुटुंब एप्प पर ग्रुप बन जायेगा।
- अब आप अपने फ्रेंड्स को इस ग्रुप में ऐड कर सकते है और उनके साथ चैट कर सकते है।
12% Club Bharatpe Review | 12% Club app से पैसे कैसे कमायें?
कुटुंब एप्प के फायदे। Benefits of Kutumb App
जैसा कि आप जानते है कि यह एक मेड इन इंडिया एप्लीकेशन है जिसके चलते हम Indians को इस App के कई फायदे मिलते है जिनके बारे में नीचे बताया जा रहा है। अगर आप इन फायदों के बारे में जानना चाहते है तो नीचे दी गयी जानकारी को पढ़ सकते है।
1- सदस्यता (Membership): जब आप इस कुटुंब एप्प के यूजर हो बन जाते है तो आपको इस App पर उपलब्ध किसी भी संगठन के लिए ऑफिसियल मेम्बरशिप ले सकते है।कुटुंब एप्प की मेम्बरशिप काफी यूजर्स के लिए फ्री होती है और कुछ संगठन की सदस्यता के लिये यहाँ पेड मेम्बरशिप भी होती है जिसके चलते आपको पैसे देकर मेम्बरशिप लेनी होती है।
2- दान (Donations) : अगर आप अगर किसी ऐसे समुदाय या समाज से आते है जो लोगो की भलाई के लिए कोई प्रोग्राम चलाते हो तो यह एप्लीकेशन आपके कफी काम आ सकता है क्योंकि आप इस App पर अपना संगठन बनाकर दान ले सकते है। पैसों के किसी भी मामले को लेकर यह App काफी सुरक्षित है। कुटुम्ब ऐप के माध्यम से एकत्र किया गया दान 100% सुरक्षित है इसके साथ ही कुटुंब एप्प द्वारा दान के लिए एक टैली भी उपलब्ध कराई गयी है।
3- पहचान कार्ड (Identification card): अगर आपकी कोई ऑर्गेनाइजेशन है और आप इस App पर अपना कोई पेज या संगठन बनाते है और अपनी कंपनी के एम्प्लोयी को अपने इस संगठन से जोड़ते है तो यह App आपके सभी एम्प्लोयी को एक आईडी कार्ड प्रदान करता है जिसका इस्तेमाल कंपनी में पहचान पत्र के तौर पर किया जा सकता है। किसी भी ऑर्गेनाइजेशन के लिए यह फीचर काफी अच्छा है।
4- समिति (Committee): कुटुंब एप्प पर आप अपनी ऑर्गेनाइजेशन को लेकर एक समिति (Committee) भी बना सकते है। यह फीचर उन लोगो के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है जो मीटिंग करते है। इस App पर आप एक साथ ऐसे कई काम कर सकते है जैसे कोई भी मेसेज सभी मेम्बेर्स को सेंड कर सकते है। जिसके कारण यह App यूजर्स के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
5- फ़ीड पोस्ट करें (Post Feed): कुटुंब एप्प पर आप अपनी किसी भी पोस्ट को अपनी प्रोफाइल पर पोस्ट कर सकते है जैसा कि हमें फेसबुक और linkdin पर करने का फीचर मिलता है। जब आप अपनी पोस्ट को किसी संगठन पर पोस्ट करते है तो उससे जुड़े सभी यूजर्स उस पोस्ट को देख सकते है और like और कमेंट कर सकते है।
6- सामाजिक चर्चाएँ (Social discussion): इस App के द्वारा आप अपने संगठन और समूह से जुड़ें यूजर्स के साथ किसी भी टॉपिक पर चर्चा कर सकते है और उनकी राय भी जान सकते है। इसके अलावा कुटुंब एप्प पर ऐसे कई फीचर है जो आपके काफी काम आ सकते है।
kutumb app account delete कैसे करे? how to delete account in kutumb App
अगर अपने kutumb app में अकाउंट बना लिया है और आप उस अकाउंट को डिलीट करना चाहते है तो हु नीचे कुछ स्टेप्स बताने जा रहे है, आप उन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अकाउंट को डिलीट कर सकते है तो अकाउंट को ढलते करने की स्टेप्स कुछ इस प्रकार से है।
Step1. kutumb app का अकाउंट डिलीट करने के लिए आपको अपना कुटुंब ऍप open करना है।
Step2. उसके बाद में आपके लिए राइट साइड में नीचे की तरफ एक profile का ऑप्शन मिलेगा उसपर क्लिक कर देना है।
Step3. इसके बाद में राइट साइड में आपको एक setting का ऑप्शन दिखाई देता होगा आपको उसपर क्लिक कर देना है।
Step4. अब आपको राइट साइड के ऊपर लिखा हुआ मिलेगा की हम से संपर्क करे आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
Step5. इसके बाद में आपके लिए देखेगा की अकाउंट कैसे डिलीट करे।
Step6. इसके नीचे आपको लिखा हुआ मिलेगा की अन्य समस्या के लिए हमसे संपर्क करे आपके लिए उसपर क्लिक करके बॉक्स में लिखना है, की हम कुटुंब ऍप के अकाउंट को डिलीट करना चाहते है और हमारा अकाउंट डिलीट कर दे यह लिख कर आपको भेजे करे पर क्लिक कर देना है।
Step7. यदि आपका इस तरह से अकाउंट डिलीट नहीं किया जाता है तो आपके लिए दिए गए WhatsApp नंबर पर संपर्क करना है जो नीचे दिया गया हैं।
kutumb app पर होने वाली समाया का समाधान | kutumb app customer care number
यदि आपके लिए कुटुंब ऍप से जुडी कोई भी समस्या आ रही है और आप उस समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे है, तो नीचे हमने ईमेल और कस्टमर नंबर के बारे में बताया है आप उसका उपयोग करके आसानी से ऍप से जुडी समस्या का समाधान कर सकते है।
- Customer Service Number +91-8431311801
- Email Support : [email protected]
kutumb app के बारे में पूछे जाने वाले सवाल-
प्रश्न- kutumb app कौन से देश का है?
उत्तर- kutumb app भारत देश का है।
प्रश्न- kutumb app किस कंपनी ने बनाया ( Developer ) है?
उत्तर- kutumb app के लिए एक Primetrace technologies private limited Company के द्वारा निर्मित किया गया है।
प्रश्न- इस kutumb app के मालिक कोन है?
उत्तर- इस kutumb app के मालिख Abhishek Kejriwal है।
प्रश्न- kutumb app पर सगंठन Registration करने का कितना चार्ज जाता है?
उत्तर- kutumb app में आप कोई भी सगंठन का रजिस्ट्रेशन करते है तो आपसे कोई भी चार्ज नहीं लिया जाता है।
प्रश्न- हमारे लिए kutumb app कितना सुरक्षित है?
उतर- PTPL कंपनी के अनुसार kutumb app 100% सुरक्षित है।
प्रश्न- kutumb app पर सगंठन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?
उत्तर- kutumb app पर आप सगंठन रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकते है इसके बारे में हमने ऊपर बतया है।