CV Kaise banaye:- दोस्तों CV का नाम आप सभी लोगों ने सुना ही होगा। जो लोग जॉब के लिए अप्लाई करते हैं या किसी कंपनी में अपनी नौकरी को ढूंढने जाते हैं, वह लोग CV के बारे में बहुत अच्छे से जानते होंगे। CV का मतलब होता है अपने बारे में एक डाटा तैयार करना। हम आज आपको CV से जुड़ी बहुत सारी जानकारी देंगे। दोस्तों CV का मतलब लोग रिज्यूम से भी लगाते हैं और लगाएं भी क्यों ना दोनों लगभग एक दूसरे से समान ही है।
अर्थात तो क्या हम CV को रिज्यूम भी कह सकते हैं? इस बात को जानने के लिए आपको हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ना है। मित्रों आज के आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के बाद CV Kaise banaye, यह आप अच्छे से जान पाएंगे। CV बनाने से जुड़ी बहुत सारी जानकारियां आज हम अपने आर्टिकल में शामिल करने वाले हैं।
आज का आर्टिकल CV Kaise banaye मैं हम CV के बारे में संपूर्ण जानकारी आपको बताने जा रहे हैं। CV किसे कहते हैं? CV का पूरा नाम क्या है और CV को किस प्रकार से बनाया जा सकता है इन सभी बातों को आज हम अपने आर्टिकल में वर्णित करने जा रहे हैं। हम आपको यह भी बताएंगे की ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिन्हें CV बनाते समय ध्यान में रखना है जिससे कि आप के CV भी में कोई कमी ना रह जाए। तो चलिए दोस्तों बिना टाइम waste, शुरू करते हैं आज का आर्टिकल।
CV किसे कहते हैं? What is CV?
CV का पूरा नाम Curriculum Vitae होता है। जिसका मतलब होता है, आपकी जिंदगी के बारे में लेखा-जोखा। CV के अंतर्गत हमारे बारे में बहुत सारी चीजें में लिखी जाती हैं जैसे कि हमारा नाम हमारे, बायोडाटा, हमारे व्यवसाय के बारे में, हमारी पसंद ना पसंद, आदि बहुत सारी चीजों को समाहित किया जाता है दोस्तों CV की जरूरत हमें तब पड़ती है जब हम किसी कंपनी में किसी नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं।
और जब हम उस कंपनी में इंटरव्यू देने जाते हैं तो वे सबसे पहले हमारा CV चेक करते हैं। यह कहा जा सकता है कि हमारे लाइफ में CV का भी बहुत बड़ा रोल है। क्योंकि इसके बिना पढ़ा लिखा इंसान भी कुछ कम आंका जाता है। दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं कि CV Kaise banaye, तो हमारे आर्टिकल को Last तक read करते रहिए। उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको आर्टिकल बहुत ही पसंद आएगा।
CV और रिज्यूम में क्या अंतर हैं? (What is Difference in CV and Resume?)
CV का Hindi meaning होता है संपूर्ण बायोडाटा। समानता लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं कि CV और रिज्यूम में क्या अंतर है? लेकिन दोनों में जमीन आसमान का फर्क है। दोस्तों रिज्यूम मैं आपके बारे में संक्षिप्त में लिखा जाता है। परंतु CV को बनाते समय आपके बारे में प्रत्येक चीज पूरी डिटेल के साथ लिखी जाती है।
रिज्यूम 1 से 2 पेज तक का हो सकता है परंतु CV बनाते समय यह ध्यान रखा जाता है इसमें आपकी सारी डिटेल्स समाहित की जाए। अतः यह लगभग 3 से 4 पेज का बनता है। जैसा कि दोस्तों ऊपर पढ़ कर यह साफ हो गया है कि रिज्यूम और CV दो अलग अलग चीज है। जिन बातों को हम रिज्यूम में बहुत ही संक्षिप्त में लिखते हैं उन्हीं बातों को हम CV बनाते समय काफी विस्तार से व्याख्यान करते हैं।
Biodata kaise likha jata hai 2022 | Biodata किसे कहते हैं?
CV बनाते समय ध्यान देने योग्य बातें (Important points to be remember while creating CV)
- CVबनाते समय आपको इस बात का बहुत ध्यान रखना है कि आपको उसमें कोई भी चीज ऐसी नहीं लिखनी है जिसका गलत प्रभाव सामने वाले व्यक्ति पर पड़े। हर details आपको एकदम सटीक जानकारी लिखनी है। और अपनी बातों को एकदम स्पष्टता से जाहिर करना है।
- आपके द्वारा दी गई जानकारी को गोल-गोल ना घुमा कर एक पॉइंट पर केंद्रित करना है, Because सामने वाला आपके CV को पढ़कर एकदम इंप्रेस हो जाए। और आपको जॉब देने से मना ना कर पाए।
- CVमें ऐसी कोई भी जानकारी शामिल ना करें जो आपको नहीं आती है या जिसका आप से कोई संपर्क ही नहीं है। क्योंकि ऐसा करना आपके लिए ही नुकसानदायक हो सकता है ,जो बात सच है आपको वही CV में लिखना है।
CV Kaise banaye? How to make CV?
CV बनाने के बहुत सारे तरीके इंटरनेट पर मौजूद है, परंतु आज के आर्टिकल CV Kaise banaye मैं हम बहुत ही सरल तरीके जानेंगे जिससे कि कोई भी आसानी से अपना CV तैयार कर सके। चलिए अब जान लेते हैं तो वह कौन से तरीके हैं जिनसे हम आसानी से अपना CV बना सकते हैं।
कंप्यूटर में CV Kaise banaye?
दोस्तों यहां पर आपको एक सॉफ्टवेयर की जरूरत पड़ेगी जिसका नाम है एमएस वर्ड। आप यहां बताए जा रहे तरीकों को फॉलो करें। ताकि आप कम समय में एक बहुत अच्छा से भी बना सके।
- सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (MS Word) सॉफ्टवेयर को ओपन कर लेना है।
- अब आपको एक न्यू पेज लेना जिस पर आप अपना CV तैयार करेंगे।
- CV की उच्च गुणवत्ता के लिए आप इसमें एरियल (Areal) नाम का फोंट यूज कर सकते हैं।
- अब आपको अपने बारे में चीजें लिखना शुरू करना होगा। सबसे पहले आप अपना नाम लिखिए उसके बाद आप अपनी जन्म तिथि और जन्म स्थान के बारे में लिखेंगे।
- अब इसके बाद आपको अपने जेंडर के बारे में लिखना होगा अर्थात मेल या फीमेल।
- अब आपको अपनी बोलचाल की भाषा को लिखना है। तात्पर्य है कि आप कौन-कौन सी भाषा बोल लेते हैं। और आप की मातृभाषा कौन सी है यह भी आपको नीचे लिखना है।
- अब आप अपने एड्रेस (Address) के बारे में भी CV में बताएंगे। जैसे कि आप अपना कांटेक्ट नंबर भी अपने CV में जरूर डालें। आप अपना ईमेल एड्रेस अपने कांटेक्ट नंबर के आगे डाल सकते हैं।
- अपने बारे में इतना बायोडाटा लिखने के बाद अब आप अपनी शिक्षा के बारे में अपने CV के अंदर विस्तार से वर्न करें, परंतु ध्यान रहे आपको अनावश्यक चीजें नहीं लिखना है।
- अपनी शिक्षा के बारे में विस्तार से वर्णन के बाद अगर आप किसी चीज में महारत हासिल किए हुए हैं या आपके पास कोई डिग्री या डिप्लोमा है या आपको कितने वर्ष का एक्सपीरियंस है, वह सब आप अपनी शिक्षा के व्याख्यान के बाद विस्तार से बता सकते है।
- अंत में जब CV पूरा हो जाए तब आपको अपना परमानेंट ऐड्रेस (permanent address) लिखना है। ध्यान रहे एड्रेस में केवल उचित बातें ही लिखें जो कि आपके घर की स्पष्ट लोकेशन बताता हो।
- और सबसे खास बात तो आपने जाना ही नहीं अर्थात आपको राइट कॉर्नर (Right corner) में अपना फोटो भी लगाना है जो कि बहुत महत्वपूर्ण है।
- CVके अंत में पेज के दाएं तरफ आपको अपना पूरा नाम लिख देना है। आप चाहे तो अपने हस्ताक्षर (signature) भी कर सकते हैं।
तो दोस्तों इस तरह से आपका पूरा CV आसानी से तैयार हो जाता है। म्मीद करता हूं ऊपर बताए गए सभी तरीके आपको अच्छे से समझ में आए होंगे और CV Kaise banaye यह भी समझ में आ गया होगा।
मोबाइल से CV Kaise banaye?
मोबाइल से CV बनाने के तरीके भी बहुत आसान है। चलिए हम आपको बताते हैं कि हम किन मोबाइल एप्लीकेशंस (Apps) का यूज करके अपने CV को बना सकते हैं वह भी बिना किसी खर्चे के।
- Resume Builder App, CV maker: इस मोबाइल एप्लीकेशन की सहायता से आप एक प्रोफेशनल CV बना सकते हैं। यह ऐप आपको गूगल प्ले स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा, और सबसे खास बात तो दोस्तों यह है कि यह एकदम फ्री एप्लीकेशन है। इस एप्लीकेशन के अंदर आपको 100 से भी ज्यादा CV बनाने से टेंपलेट मौजूद है, अर्थात आपको केवल templetes में अपनी जानकारी भरनी है और यह एप्लीकेशन अपने आप ही आपका CV तैयार करके दे देगी।
- CV तैयार हो जाने के बाद आप इसको डाउनलोड भी कर सकते हैं या अगर आप CV को कहीं पर शेयर करना चाहते हैं तो उसकी भी सुविधा इस एप्लीकेशन के अंदर मौजूद है CV Kaise banaye में चलिए बात कर लेते हैं अगले एप्लीकेशन के बारे में
- Resume builder – CV Engineer: अगर इस एप्लीकेशन के बारे में बात की जाए तो CV बनाने के मामले में इस ऐप का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है, और सबसे खास बात तो इन एप्लीकेशंस की यही है कि आपको CV बनाने के लिए इसमें कोई भी अतिरिक्त रुपए नहीं देने होंगे। यह एकदम फ्री मोबाइल एप्लीकेशन है। इस मोबाइल एप्लीकेशन के अंदर आपको डार्क मॉड (Dark Mode) भी देखने को मिलेगा जिससे कि आपकी आंखों का बचाओ भी होता रहेगा।
ऑनलाइन वेबसाइट से CV Kaise banaye?
दोस्तों अब हम बात करेंगे की ऐसी कौन सी ऑनलाइन वेबसाइट है जिनकी सहायता से हम कुछ ही मिनटों में अपना एक परफेक्ट CV तैयार कर सकते हैं। जो कि एकदम प्रोफेशनल लगेगा। तो बिना किसी देर किए आइए शुरू करते हैं।
- Cvmkr – CV बनाने के लिए यह बहुत ही अच्छी वेबसाइट है। इस वेबसाइट के लाखों यूजर्स हो चुके हैं। परंतु यहां पर आपको दो तरीकों से अपना CV बना सकते हैं। अर्थात हम बात कर रहे हैं Free और Paid तरीकों की। इस वेबसाइट पर आपको फ्री में CV बनाने के साथ-साथ अगर आप अपने CV में बहुत ज्यादा अच्छा करना चाहते हैं, तो आप इस वेबसाइट के प्रीमियम वर्जन को buy or purchase कर सकते हैं। परंतु ऐसा भी नहीं है कि बिना BUY करें आपका CV अच्छा नहीं होगा। दोस्तों यह सब आपके अपने स्किल्स के ऊपर है कि आप कितना अच्छा CV बना सकते हैं।
- Zety.com – यह हमारे दूसरे नंबर की वेबसाइट है परंतु यह पहले वाले से कम नहीं है। CV Kaise banaye मे Zety.com वेबसाइट काफी अच्छी है। जैसे ही आप इनकी वेबसाइट को open करेंगे, आपको वहां कई तरीके के टूल्स, रिज्यूम, CV और कवर लेटर आदि बनाने के ऑप्शंस मिलेंगे। आपको वहां से CV वाले ऑप्शन पर ओके कर देना है। फिर आपको कुछ टेंपलेट दिखाया जाएंगे।
- आप जो भी या जिस प्रकार का template आपको पसंद आया हो, आप उस template पर क्लिक करके अपना CV बनाने का कार्य शुरू कर दें। और जब यह कंप्लीट हो जाए उसके बाद आप इसको पीडीएफ फाइल में सेव भी कर सकते हैं।
- Resumebuild.com- इस website के प्रयोग से आप सामान्यता 3 स्टेप्स में अपना CV बना सकते हैं। प्रथम चरण में आपको अपने CV का टेंपलेट (Template) सेलेक्ट करना है। अर्थात आपको किस प्रकार का CV बनाना है। यह आपको पहले ok करना पड़ेगा। दूसरे step में इस website पर आपको अपनी उन सभी details को enter करना है, जो आपको अपने CV में भरना है।
- तीसरे स्टेप में आपको CV submit कर देना है। 2-3 minutes के अंदर यह website आपको एक बहुत ही good looking create कर देगी। आप उसको डाउनलोड भी कर सकते हैं या CV में थोड़ा बहुत अपने हिसाब से changes भी कर सकते हैं।